Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिलावट रोकने को हुई छापेमारी,भरे गए चार नमूने -खाद्य टीम ने महोई, झींझक व अंगदपुर में की छापेमारी

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात। दीवाली के त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को झींझक, महोई व अंगदपुर में छापा मारा। इस मौके पर टीम ने खोया पनीर, लड्डू, व मिल्क केक के चार नमूने संकलित किए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोग शाला भेजा गया।
दीवाली के त्योहार के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन के साथ ही डीएम ने अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जिले में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके पांडेय की अगुवाई में एफएसओ राम बिहारी, दिनेश चंद्र,महेद्र नाथ सिंह , अरविंद कुमार गौड व डॉ. रामतेज की टीम ने महुआ मोहाई के सुबोध सिंह के यहां छापा मारकर पनीर का नमूना संकलित किया। जबकि यहीं के नीलेंद्र सिंह की दुकान से लड्डू का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने शंकर गंज झींझक के रंजीत कुमार के यहां से मिल्ककेक का व अंगदपुर के अविनाथ के यहां से खोया का एक नमूना संकलित किया। सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर चार नमूने संकलित किए हैं। इनको जांच कराने के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान – पुत्र की गोद भराई के लिए सामान खरीदकर जा रही थी घर – औरंगाबाद की थी महिला, मेडिकल कालेज में मृत घोषित
आज फोकस में

लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान – पुत्र की गोद भराई के लिए सामान खरीदकर जा रही थी घर – औरंगाबाद की थी महिला, मेडिकल कालेज में मृत घोषित

धूमधाम से मनाया गया यम द्वितीया का का पर्व -घरों में सजाई गई रंगोली, बहनों ने भाइयों को किया तिलक -बंदी भाइयों को तिलक लगाकर नम हुईं बहनों की आंखें
आज फोकस में

धूमधाम से मनाया गया यम द्वितीया का का पर्व -घरों में सजाई गई रंगोली, बहनों ने भाइयों को किया तिलक -बंदी भाइयों को तिलक लगाकर नम हुईं बहनों की आंखें

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दंपतिव दो बेटों की मौत – छठ पर्व मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार – हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
आज फोकस में

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दंपतिव दो बेटों की मौत – छठ पर्व मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार – हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

चोरी के 15 लाख कीमत के अल्फ़ा तार सहित दो गिरफ्तार को खानपुर खड़ंजा रनिया के पास 19 अक्तूबर को ट्राइडेन्ट कंपनी में हुई थी चोरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों का पुलिस ने किया चालान
आज फोकस में

चोरी के 15 लाख कीमत के अल्फ़ा तार सहित दो गिरफ्तार को खानपुर खड़ंजा रनिया के पास 19 अक्तूबर को ट्राइडेन्ट कंपनी में हुई थी चोरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों का पुलिस ने किया चालान

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण
आज फोकस में

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp