

कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के आंबेडकर नगर में रहने वाले एक युवक ने गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा।
आंबेडकर नगर अकबरपुर निवासी बत्तीस वर्षीय दिब्यांग शरद पुत्र देवनारायण नशे का आदी था। इसके चलते उसका घर में अक्सर में विवाद होता रहता था। सोमवार रात में पत्नी से झगड़ने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर हुई जानकारी के बाद परिजन उसको गंभीर हालत में अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी अर्चना बदहवास हो गई। जबकि उसके पुत्रों अवधेश, अवनीश व अभिनेष बिलख उठे। सूचना पर पहुंचे अकबरपुर चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।




