

कानपुर देहात। चालीस बसों के सहारे माती डिपो का संचालन हो रहा है। इसमें जिले के अधिकांश कस्बों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। पयार्ग्पनत बसें उपलब्ध नहीं होने से लोगों के सुहाने सफर का सपना अधूरा बनसा है। अतिरिक्त व्यवस्था के अभाव में इस साल भी दीपावली के मौके पर भी परिवहन समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ेगा।
परिवहन समस्या के निदान व बड़े शहरों के लिए सीधी बस सेवा मुहैया कराने के लिए 439.53 लाख की लागत से बने रोडवेज क माती डिपो का संचालन सिर्फ 40 बसों के सहारे हो रहा है। शुरूआत में माती डिपो से दिल्ली के लिए दो,अयोध्या, मथुरा के लिए एक-एक बस का संचालन हो रहा है। जबकि अमावस्या के एक दिन पहले चित्रकूट के लिए एक बस चलती है। जबकि बनारस ,गोरखपुर के लिए अभी तक बंद रूट का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। वहीं बाकी बसों का संचालन लखनऊ के लिए होता है।
-जिले के अधिकांश कस्बों के लिए आटो, ई-रिक्शा ही साधन
माती कोर्ट से बिल्हौर व घाटमपुर तहसीलें जुड़ी होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में वादकारी कचहरी के लिए आवागमन करते हैं, जबकि जिला मुख्यालय आने के लिए रसूलाबाद, मैथा, डेरापुर व सिकंदरा तहसील मुख्यालयों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इस समय मंगलपुर से एक, झींझक से दो भोगनीपुर से दो व अमरौधा से एक बस का संचालन लखनऊ के लिए होता है। जबकि जनता सेवा की दो बसें फजलगंज से रूरा के लिए चलती है। इसके अलावा ग्रामीण सेवा की दो बसे अजनपुर व तिश्ती से अकबरपुर होकर कानपुर के बीच चल रही है। जबकि शिवली, गजनेर , मूसानगर, असालतगंज, मुंगीसापुर,राजपुर,संदलपुर, देवराहट ,बरौर, कहिंजरी कंचौसी व बनीपारा आदि स्थानों के लिए बसें उपलब्ध नहीं हैं। पिछले साल परिवहन समस्या के निदान के लिए पिछले साल दस रूट तय किए गए थे, लेकिन इन रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते आटो व ई रिक्शा ही यातायात के प्रमुख साधन बने हैं।
-संविदा चालकों के सहारे है अधिकांश बसों का संचालन
माती डिपो में अधिकांश बसों का संचाल न संविदा चालकों व परिचालकों के सीसारे है।डिपो में स्थाई आठ चालक व 15 परिचालक तेनात हैं। संविदा चालक व परिचालकों के सहारे बसों का संचालन कराया जा रहा है। चालकों व परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी मुख्यालय से शुरू कराई गई है। इसमें बारह दिन में 36 सौ किमी चलने पर 48 सौ रुपये व 11 दिन में 33सौ किमी चलने पर 44 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि निधारित है। इसमें विशेष परिस्थिति को छोड़कर अवकाश नहीं लेने का प्रावधान है।
बोले जिम्मेदार-
दीवाली में अतिरिक्त बसें चलाने की फिलहाल योजना नहीं है। डिपो में 40 बसें ही उपलब्ध है। जिले में झींझक, मंगलपुर, भोगनीपुर व अमरौधा के लिए माती डिपो की 6 बसें संचालित हैं। दिल्ली के लिए दो, मथुरा आगरा, अयोध्या के लिए एक- एक व अमावस्या के एक दिन पहले चित्रकूट के लिए एक बस चलाई जा रही है। परिवहन समस्या के निदान व नए रूटों पर बसों के संचालन के लिए प्रयास किया जा रहा है।-मो. अशफाक, एआरएम-माती डिपो।




