Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बन रहे चीनी के हाथी-घोडे व मीनार,चिड़िया उड़ने को तैयार दीपावली के लिए कारीगर तैयार कर रहे चीनी के खिलौने व गट्टे -चाकलेट के आगे अब चीनी के खिलौनों को नहीं मचलते बच्चे

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात। दीवाली के लिए चीनी के हाथी, घोड़े व मीनार आदि तैयार होने लगे हैं।जबकि चीनी की चिड़िया उड़ने को तैयार है। हालांकि अब पहले की तरह दीवाली में बच्चे चीनी के हाथी-घोड़ा खाने को नहीं मचलते हैं।चाकलेट व टाफी के दौर में बच्चों को यह खिलौने नहीं भाते हैं। इससे इनका क्रेज कम हो रहा है।लागत व मेहनत की वाजिब कीमत न मिलने के बाद भी त्योहार पर इनकी मांग के चलते कारीगर खिलौने बनाने में जुटे हैं।
एक समय था जब दीपावली पर बनने वाले चीनी से बने खिलौनों को बच्चे से लेकर बड़े तक चाव से खाते थे। कभी-कभी तो बच्चे आपस में इस बात पर मचल जाते थे, कि वह हाथी लेंगे या फिर चिड़िया अथवा घोड़ा!लेकिन अब बच्चे खिलौनों को पसंद नहीं करते हैं। खालिस शक्कर से बने यह खिलौने उन्हें अब बेस्वाद लगते हैं। बच्चों को टाफी और चाकलेट पसंद हैं। लेकिन दीपावाली के त्योहार पर पूजन में अभी चीनी के खिलौने गट्टों की अहमियत बरकरार है। दीपावली में अब सिर्फ पांच दिन का समय शेष है।त्योहार में परंपरागत चीनी के खिलौने व गट्टों की मांग को देखते हुए कारीगर इनको तैयार करने में दिन रात एक किए हैं। झींझक कस्बे केअरविंद कुमार व शफीक अपने कारीगरों के साथ चीनी के खिलौने गट्टे तैयार करने का काम युद्धस्तर पर करा रहे है।इनका कहना है कि पहले दीवाली में चीनी के खिलौने गट्टों की खरीद पर अधिक जोर रहता था,अब बच्चे चीनी के हाथी, घोड़े, मंदिर, मीनार,चिड़िया के लिए घरों में नहीं मचलते हैं। इनका आकार्षण काफी कम हो गया है, लेकिन परंपरा निर्वहन के लिए कारोबार को वह छोड़ना नहीं चाहते। उनका कहना है कि 65रुपये किलो की चीनी खरीदने के बाद कारीगरों को लगाकर वह इनको तैयार करते हैं। इसके बाद थोक में 80 रुपये किलो की दर से खिलौने व 85 रुपये किलो की दर से गट्टे बिकते है। ऐसे में मजदूरी ही बामुश्किल निकल पाती है।परंपरा निर्वहन व परंपरागत कारोबार को बरकारार रखने के लिए वह अभी भी प्रयास कर रहे है।

Advertisement Box
लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान – पुत्र की गोद भराई के लिए सामान खरीदकर जा रही थी घर – औरंगाबाद की थी महिला, मेडिकल कालेज में मृत घोषित
आज फोकस में

लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान – पुत्र की गोद भराई के लिए सामान खरीदकर जा रही थी घर – औरंगाबाद की थी महिला, मेडिकल कालेज में मृत घोषित

धूमधाम से मनाया गया यम द्वितीया का का पर्व -घरों में सजाई गई रंगोली, बहनों ने भाइयों को किया तिलक -बंदी भाइयों को तिलक लगाकर नम हुईं बहनों की आंखें
आज फोकस में

धूमधाम से मनाया गया यम द्वितीया का का पर्व -घरों में सजाई गई रंगोली, बहनों ने भाइयों को किया तिलक -बंदी भाइयों को तिलक लगाकर नम हुईं बहनों की आंखें

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दंपतिव दो बेटों की मौत – छठ पर्व मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार – हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
आज फोकस में

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दंपतिव दो बेटों की मौत – छठ पर्व मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार – हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

चोरी के 15 लाख कीमत के अल्फ़ा तार सहित दो गिरफ्तार को खानपुर खड़ंजा रनिया के पास 19 अक्तूबर को ट्राइडेन्ट कंपनी में हुई थी चोरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों का पुलिस ने किया चालान
आज फोकस में

चोरी के 15 लाख कीमत के अल्फ़ा तार सहित दो गिरफ्तार को खानपुर खड़ंजा रनिया के पास 19 अक्तूबर को ट्राइडेन्ट कंपनी में हुई थी चोरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों का पुलिस ने किया चालान

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान – इकघरा बारा में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित -परिजनों के बिलखने से कोहराम

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण
आज फोकस में

धूमधाम के साथ जिले में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव आयोजन – मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद कराया गया प्रसाद का वितरण

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp