Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दंपतिव दो बेटों की मौत – छठ पर्व मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार – हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

Author Image
Written by
Report

हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर सांडी थाना क्षेत्र में अंटवा गांव के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में नोएडा की एक निजी आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई। परिवार कार से छठ पर्व मनाने प्रयागराज स्थित अपने पैतृक घर जा रहा था।
प्रयागराज के नीमसराय मुंडेरा निवासी सौरभ उपाध्याय (40) नोएडा की आईटी कंपनी में वाइस चेयरमैन थे। बुधवार सुबह वह पत्नी मेनका (35) और दोनों बेटों शिव ओम (7 वर्ष) व व्योम (डेढ़ वर्ष) के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे। कार सौरभ खुद चला रहे थे। दोपहर में अंटवा गांव के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह डिवाइडर पर ही टंग गई।
हादसे में सौरभ, पत्नी मेनका और बेटा शिव ओम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल व्योम को सीएचसी बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनुमान है कि तेज रफ्तार के बीच झपकी आने से हादसा हुआ। सूचना पर एएसपी सुबोध कुमार गौतम, बिलग्राम सीओ राममूरत सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। उनके परिजनों को जानकारी देने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Advertisement Box

शॉर्टसर्किट से आग का गोला बनी कार, महोबा के परिवार ने कूदकर बचाई जान – पल भर में धू-धू कर जल उठी चलती कार, मची अफरा-तफरी – दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
आज फोकस में

शॉर्टसर्किट से आग का गोला बनी कार, महोबा के परिवार ने कूदकर बचाई जान – पल भर में धू-धू कर जल उठी चलती कार, मची अफरा-तफरी – दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

भगवान चतुर्भुज मंदिर परिसर में आयोजित हुआ दीपोत्सव -श्रृद्धालुओं में मन्नत के साथ किया दीपदान,रही भारी भीड़ -मंदिर परिसर के निकट लगे मेले में भी रहा खरीददारों का मजमा
आज फोकस में

भगवान चतुर्भुज मंदिर परिसर में आयोजित हुआ दीपोत्सव -श्रृद्धालुओं में मन्नत के साथ किया दीपदान,रही भारी भीड़ -मंदिर परिसर के निकट लगे मेले में भी रहा खरीददारों का मजमा

लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान – पुत्र की गोद भराई के लिए सामान खरीदकर जा रही थी घर – औरंगाबाद की थी महिला, मेडिकल कालेज में मृत घोषित
आज फोकस में

लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की गई जान – पुत्र की गोद भराई के लिए सामान खरीदकर जा रही थी घर – औरंगाबाद की थी महिला, मेडिकल कालेज में मृत घोषित

धूमधाम से मनाया गया यम द्वितीया का का पर्व -घरों में सजाई गई रंगोली, बहनों ने भाइयों को किया तिलक -बंदी भाइयों को तिलक लगाकर नम हुईं बहनों की आंखें
आज फोकस में

धूमधाम से मनाया गया यम द्वितीया का का पर्व -घरों में सजाई गई रंगोली, बहनों ने भाइयों को किया तिलक -बंदी भाइयों को तिलक लगाकर नम हुईं बहनों की आंखें

<span class=गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दंपतिव दो बेटों की मौत – छठ पर्व मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार – हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम">
आज फोकस में

गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दंपतिव दो बेटों की मौत – छठ पर्व मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार – हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

चोरी के 15 लाख कीमत के अल्फ़ा तार सहित दो गिरफ्तार को खानपुर खड़ंजा रनिया के पास 19 अक्तूबर को ट्राइडेन्ट कंपनी में हुई थी चोरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों का पुलिस ने किया चालान
आज फोकस में

चोरी के 15 लाख कीमत के अल्फ़ा तार सहित दो गिरफ्तार को खानपुर खड़ंजा रनिया के पास 19 अक्तूबर को ट्राइडेन्ट कंपनी में हुई थी चोरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों का पुलिस ने किया चालान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp