
कानपुर देहात घर बुलाकर बेटे को पीटने का आरोप,पांच पर रिपोर्ट…
-मां की तहरीर पर हुई कार्रवाई,हिरासत में एक आरोपित
-दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट, छानबीन शुरू
कानपुर देहात।
डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव के मजरा मोहरसिंह के पुरवा में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की पिटाई के मामले में घायल युवक की मां ने गांव के ही पांच नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटे को घर बुलाकर बुरी तरह पीटने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया। जबकि दूसरे पक्ष से घायल युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने युवक को पीटने वाले एक आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।
खिरवां गांव के मजरा मोहर सिंह का पुरवा में एक महिला के बुलाने पर तीन दिन पहले उसके घर पहुंचे पवन पुत्र स्व. बहादुर की महिला के परिजनों ने लाठी-डंडों, लात-घूसों से जमकर पिटाई करने के बाद उसको रस्सियों से बांधकर बुरी तरह लाठियां बरसाई थी। इतना ही नहीं हमलावरों ने उसको बुलाने वाली महिला की भी जमकर पीटा था।किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर अफसरों के निर्देश के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाने के बाद घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया। मामले में पिटाई से घायल युवक की मां पुष्पा देवी ने गांव के ही कप्तान सिंह पुत्र पोखर, विकास पुत्र नरोत्तम, गिरजेश पत्नी पोखर, सुनीता पत्नी रामबाबू व बीना पत्नी सतीश के अलावा कुछ अन्य लोगों पर अपने बेटे पवन को सुनियोजित ढंग से घर बुलाने के बाद बेरहमी से पीटकर मरणासन्न करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया। जबकि उसको घर बुलाने की आरोपित महिला के पति सोनू सिंह ने घायल पवन पुत्र स्व. बहादुर पर घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर क ेआधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मारपीट के कप्तान को हिरासत में लेकर पूछताछ व छानबीन की जा रही है।



