Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनी गांव से रविवार सुबह खेतों पर गए युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान होने के साथ ही उसक हाथ पैर बंधे पाए गए। इस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुरैनी गांव निवासी छब्बीस साल का रोहित पुत्र हरगोविंद रविवार सुबह घर से शौचक्रिया के लिए खेतों पर गया था। वहां पर एसकीर हाथ पैर बांधने के बाद लाठी डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावरा उसका शव सड़क किनारे फेंकने के बाद फरार हो गए। काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका रक्तरंजित शव गांव के बाहर सड़क किनारे जूनियर स्कूल के पास कोमल सिंह के खेत में पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां पहुंचे परिजनों के बलखने से कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां प्रेमा देवी , भाई राहुल ,बहन सोनी व बबली का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उसक हाथ पैर रस्सी से बंधे होने व सिर में खून बहने के साथ ही शरीर में चोटों के निशान देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराने के बाद छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया घटना की छानबीन में युवक की हत्या होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-पोस्टमार्टम में फटा मिला शव, शरीर पर मिली 9 चोटें
पुरैनी गांव के युवक के शव का रविवार दोपहर में अकबरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें ठोस औजार की चोट से उसका सिर फटा मिला। जबकि उसके हाथ पैर पेट सीने व पीठ में 9 चोटे पाई गई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने मृयु पूर्व चोटों व अधिक खून बहनों को उसकी मौत की वजह बताया।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

<span class=खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव">
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp