Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद में चल रहे गणेश महोत्सव में भगवान विघ्नेश्वर के पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी सुबह शाम आरती के साथ पूजा पंडालों में पूरे दिन भजन कीर्तन का सिलसिला चला। धर्मगढ़ मंदिर रसूलाबाद में भगवान गणेश की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए।इसके साथ ही जयकारों के साथ भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन की भी श्ुारूआत हो गई है। दोपहर में पूजन अर्चन के बाद भवरू शोभायात्राएं निकालकर कई स्थानों से भगवान गणेश को पूजा पांडालों से विदाई दी गई।
जनपद में इस साल गणेश महोत्सव के क्रम में 160 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। कस्बों से लेकर गांवों तक भगवान गजानन के पूजन की धूम चल रही है। श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन रहा है। रविवार को भी अकबरपुर के अयोध्यापुरी मैदान के साथ कालिका देवी मंदिर परिसर, कलारन तालाब के पास स्थित महादेव मंदिर परिसर व नेहरू नगर सहित अलग- अलग स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में पूजन व भजन कीर्तन कास सिलसिला जारी रहा। कहिंजरी में चल रहे गणेश महोत्सव में कन्नौज लोकसभा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया।वहीं कुछ स्थानों में सजे पुजा पांडालों मे ंपूजन अर्चन के बाद भगवान गजानन की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया। अकबरपुर ब्लाक के बारा गांव में सजाए गए पूजा पांडाल में रविवार को भगवान गणेश का पूजन अर्चन करने के बाद भव्य शेाभायात्रा निकालकर विदाई दी गई। श्रद्धालु मूर्ति के साथ दुर्वाषा आश्रम के नजदीक सेंगुर नदी किनारे पहुंचे।वहां जयकारों के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। यहां रजत गुप्ता, अंकित मिश्रा, आयुष त्रिवेदी, राहुल तिवारी, प्रभात मिश्रा, उमंग मिश्रा
आदि मौजूद रहे। इसी तरह कांधी से शोभायात्रा निकालने के बाद बिहार घाट पर पहुंचने के  बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को सेंगुर नदी में विसर्जित कर दिया। यहां सुनील कटियार, पप्पू कश्यप, राज किशेार फौजी, दिनेश कुमार व श्याम नारायण आदि मौजूद रहे। इसी तरह कहिंजरी बस स्टाप पर चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार को पूजन के बाद बैंड बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें अबीर गुलाल उड़ाते व जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नहर पुल पर पहुंचने के बाद गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ  के उद्घोष के साथ प्रतिमा को जल में विसर्जित कर दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सिंह, श्याम पाठक,रमाकांत शुक्ला, मनीष मिश्र, राघव बाजपेई ।इसी तरह लालू गांव में चल रहे कार्यक्रम का समापन रामगंगा नहर में प्रतिमा विसर्जन के साथ कर दिया गया। यहां कमेटी के श्याम शुक्ला,अमन शुक्ला, शरद, प्रभात द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

<span class=गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन">
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp