
कानपुर देहात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भारामऊ गांव के मजरा गुखरुआ में एक लोडर चालक ने शनिवार रात में घर के अंदर कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भारामऊ गांव के मजरा गुखरुआ का रहने वाला चालीस वर्षीय आशीष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार अपना निजी लोडर चलाता था। गृह कलह के चलते इधर कुछ दिनों से वह काफी तनाव में रह रहा था। शनिवार देर रात घर में पत्नी रमा से विवाद के बाद वह कमरे में चला गया। वहां रात में उसने छत के पंखे के कुडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी रमा देवी बेहाल हो गई। जबकि मां मां ऊषा देवी व पुत्र शिवा पुत्री खुशी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर रसूलाबाद थाने से एसआई स्वदेश कुमार ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंसपेक्टर रसूलाबाद शिव नारायण सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है। पोसटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
F



