
कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव के पास रविवार को एक युवक का शव रिंद नदी में उतराता हुआ मिला। डायल- 112 पर दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर छानबीन की । प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
अपौना गांव के पास से निकली रिंद नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव उतराता दिखा। जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना डायल-112 पर दिए जाने के बाद रूरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया । छानबीन ब पुलिस के प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रूरा ने बताया कि शव नदी में कहीं दूर से बहकर आया है। करीब 36 साल के मृतक के शरीर पर मेंहदी कलर की टी-शर्ट, नीला लोवर मिला है। शव दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त का प्रयास व छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



