
कानपुर देहात।
जनपद में पहली बार मूल्य समर्थन योजना के तहत उड़द, मुंग के अलावा मूंगफली की खरीद की जाएगी। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद इनकी खरीद के लिए कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में चार एजेंसियों के सत्रह क्रय केंद्र बनाए गए हैं। उभ्एम ने सभी केंद्र प्रभारियों को केंद्रों मे ंखरीद की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन ने किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए इस साल 8380 रूपये प्रति कुंतल की दर से उड़द,8780 रुपये प्रति कुंतल की दर से मूंग व 7512 रुपये प्रति कुंतल की दर से मूंगफली की खरीद करने का निर्देश दिया है। अभी तक जिले को इनकी खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है, लेकिन खरीद कार्य के लिए चार एजेंसियों को जिम्मेदारी सोंपी गई है। इसके तहत पीसीएफ के 4, यूपीएसएस के 3, पीसीयू के 8 व जेफेड के 2 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। डीएम कपिल सिंह ने सभी क्रय एजेंसियों को नियमानुसार खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने व केंद्र प्रभारियों को क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, तौल, भुगतान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उड़द, मूंग व मूंगफली की खरीद करने के लिए इस बार सहकारिता विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। एआर सहकारिता आशीष कुमार ने बताया कि अभी उड़द, मंूग व मूगफली की खरीद का लक्ष्य जिले को नहीं मिला है। खरीद कार्य के लिए जिले में 17 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
इन स्थानों पर बनाए गए खरीद केंद्र-
-पीसीएफ के केंद्र 4-पुखरायां, बी-पैक्स लक्ष्मणपुर पिलख, किसान एग्रो विजन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (झींझक) व प्रकृति एग्रो एण्ड एलाइड मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड अकबरपुर ।
-यूपीपीसीयूएस के केंद्र3-दिव्यांचल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (झींझक), तड़ियावन अन्नपूर्णा एफपीओ पुखरायां व बी-पैक्स बनीपारा झींझक।
-जेफेड के केंद्र 2- बहुआयामी एग्रो फार्मर एफपीओ (पुखरायां) व एम-पैक्स डीग भोगनीपुर।
-पीसीयू के केंद्र 8-बी-पैक्स क्रय केंद्र बानबाजार (डेरापुर), गौरीहसनपुर (सिकंदरा), सैथा (अकबरपुर),विसाायकपुर (अकबरपुर), जनरेशन ग्रींस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड पुखरायां मंडी, इंडो आर्या एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड झींझक मंडी, नित्या फेस एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड अकबरपुर उप मंडी स्थल व अच्युत प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड झींझक मंडी।



