
कानपुर देहात।
गजनेर थाना क्षेत्र के भगीरथापुर गांव की एक किशोरी ने सोमवार दोपहर में घर के अंदर कमरे में छत के पंखे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करन के साथ ही घटना की छानबीन की।फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम भैथाना के मजरा भगीथापुर निवासी विनोद कुमार की सोलह साल की पुत्री उमा देवी ने किसी बात से नाराज होकर सोमवार दोपहर में घर के अंदर कमरे में छत के पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां संगीता बेहाल हो गई।सूचना पर पहुंची गजनेर पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की।जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । एसओ गजनेर सनत कुमार ने बताया की परिजन उसके आत्महत्या की वजह साफ नहीं कर सके हैं । घटना की छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



