Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर देहात शिवली गौशाला पर किसानों के गंभीर आरोप, फसल बर्बाद होने का दावा..

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात के शिवली नगर पंचायत क्षेत्र में निजी गौशाला के संचालन को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने राघव गोवर्धन गौशाला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रात के समय गौशाला से गोवंश को खेतों की ओर छोड़ दिया जाता है, जिससे उनकी खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं।

किसानों ने तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला भी तहसील पहुंचीं। किसानों ने राज्य मंत्री को अपनी समस्या बताई, जिसके बाद प्रतिभा शुक्ला ने जिलाधिकारी कपिल सिंह से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही एसडीएम स्तर से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Advertisement Box

शिवली, हीरापुर शिवली, ढाकन शिवली, बिरतियाना शिवली और तौरेयाना शिवली समेत आसपास के कई गांवों के किसान इस समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों का आरोप है कि पिछले करीब दस वर्षों से उन्हें फसल नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि रात के समय गोवंश खेतों में पहुंच जाते हैं और खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे उनकी मेहनत के साथ-साथ उनकी आमदनी पर भी सीधा असर पड़ रहा है।

किसानों का दावा है कि मौजूदा खरीफ की फसल भी इस समस्या से प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

किसानों के मुताबिक, इस संबंध में पहले भी थाना और तहसील स्तर पर शिकायतें की जा चुकी हैं। वहीं, किसानों ने गौशाला संचालक राघव शुक्ला और उनके परिजनों पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।

किसानों ने प्रशासन के सामने रात में खेतों की रखवाली को लेकर भी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि फसल बचाने के लिए उन्हें रात में खेतों पर जाना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी किसान के साथ कोई गंभीर हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

किसानों के प्रदर्शन के बीच राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी उनकी समस्या सुनी। किसानों ने अपनी शिकायत राज्य मंत्री के सामने रखी, जिसके बाद राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी कपिल सिंह से फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी।राज्य मंत्री की ओर से एसडीएम को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई है।गौशाला से रात में गोवंश खेतों की तरफ छोड़ दिए जाते हैं, जिससे हमारी फसल बर्बाद हो रही है। कई साल से हम इस समस्या को झेल रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि मामले की जांच कर स्थायी समाधान कराया जाए।

किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है। संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

फिलहाल किसानों ने उपजिलाधिकारी से निजी गौशाला की जांच कराने, खेतों में पहुंच रहे गोवंश पर रोक लगाने और फसल नुकसान की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।अब देखना होगा कि किसानों के इन आरोपों और शिकायत के बाद प्रशासन की जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp