
Written by
Report
यूपी सरकार रक्षाबंधन पर बहन-बेटियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात देगी
। राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जल्द इसे मंजूरी मिल जाएगी। वहीं, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं।
फ्री बस की सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। साल- 2025 में 9 अगस्त को रक्षाबंधन था। सरकार ने 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी।



