
Written by
Report

कानपुर देहात ।
महाराष्ट्र से चीनी लोडकर इंदौर जा रहे ट्रक चालक ने मूसानगर के रहने वाले सात लोगों को औने पौने दाम में चीनी बेंच ली। मामले में देवास एमपी में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अ्रक चालक को हिरासत में लेकर मूसानगर आई। यहां की पुलिस के सहयोग से एमपी पुलिस ने सात लोगों के यहां से चोरी से बेंची गई चीनी बरामद कर ली।
कोटरा जालौन निवासी ट्रक चालक अनुज सिंह पुत्र राजेश शिव शक्तिनगर कुलढाना रोड मलकापुर निवासी ट्रासपोर्टर चिराग उपाध्याय का टक चलाता था। 29 जुलाई को वह महाराष्ट्र की बारामती एग्रो प्राइवेट लिमिटेड अहिल्यानगर से 48 टन चीनी लादकर ंइंदौर के लिए निकला था। मूसानगर पहुंचने पर उसने अलग- अलग लोगों को ट्र्रक में लदी चीनी बेंच डाली। माल इंदौर नहीं पहुंचने पर रामानुज मार्केटिंग इंदौर फर्म के संचालक ने ट्रांसपोर्टर से जानकारी की तो ट्रक चालक का फोन बंद मिला। मामले में ट्रांसपोर्टर ने दो अगस्त को इंदौर के देवास थाने में चीनी लदा ट्रक गुम होने का मुकदमा दर्ज कराया। इसक बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की तलाश कराई। इसके साथ ही चालक को हिरासत में लेकर छानबीन की। इस पर चोरी से ट्रक में लदी चीनी मूसानगर में बेंचने का खुलासा हुआ। इसके बाद थाना देवास एमपी के एसआई गौरव सिंह ने ट्रक बरामद करने के साथ ही मूसानगर पुलिस के सहयोग से कस्बे के सात लोगों के यहां बेंची गई चीनी बरामद कर ली। एसआई गौरव सिंह ने बताया की चेारी से बेंची गई चीनी करीब आधी बरामद कर ली गई है। पकडे गए लोगों से पूछताछ व बाकी माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। एसओ मूसागनर अमिता वर्मा ने बताया कि घटना का मुकदमा देवास इंदौर में दर्ज है। अग्रिम कार्रवाई एमपी पुलिस क ेसतर से ही होगी।



