Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर देहात ​वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस पर भड़की भाजपा, सड़कों पर उतरी भाजपा युवा मोर्चा..

Author Image
Written by
Report

​कानपुर देहात में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेश कटियार के नेतृत्व में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस………​अकबरपुर के रूरा तिराहे से ओवरब्रिज तक गूंजे कांग्रेस विरोधी नारे, वंदे मातरम गायन के साथ समापन…..

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा युवा मोर्चा जगह-जगह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है और कांग्रेस की इसे ‘ओछी राजनीति’ करार दे रही है। इसी कड़ी में जनपद कानपुर देहात में भी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला, जहां जिलाध्यक्ष परवेश कटियार के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया और कांग्रेस आलाकमान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।
​स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए घटनाक्रम से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कानपुर देहात की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
​यह विशाल मशाल जुलूस अकबरपुर कस्बे के रूरा तिराहे से शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में मशालें लिए शामिल हुए। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वन्दे मातरम् के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की।
​यह मशाल जुलूस अकबरपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा, जहां सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गायन के साथ इसका समापन किया गया।
​प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर वन्दे मातरम् का अपमान करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस के इस कृत्य से देश वासियों मे रोष है ।उन्होंने कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस कृत्य के लिए देश से माफी नहीं मांगने की मांग की l

Advertisement Box

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp