
Written by
Report

कानपुर देहात। एसपी के निर्देश पर इनामियों व वाछितों की गिरफ्तारी के लिए शुरू हुए अभियान के क्रम में शिवली पुलिस ने गुरूवार को 15 हजार के इनामी शातिर को प्रतापपुर के पास से दबोच लिया। लूट की योजना बनाते समय उसके तीन साथी जनवरी माह में गिरफ्तार हो गए थे। जबकि वह मौके से फरार हो गया था। इसके अलावा शिवली क्षेत्र की तीन चोरी की वारदातों में भी वह फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरीबस्ता कालोनी के पास बंद ईंट भट्ठे की कोठरी में लुट की योजना बनाते हुए नानकारी आईआईटी कल्याणपुर कानपुर निवासी राहुल कटियार क ेअलावा टोडरपुर निवासी विशाल व राष्ट्रपुर निवासी प्रांजूल को पुलिस ने 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उनका साथी भगवंतपुर रनियांनिवासी निर्मल यादव पुत्र गजेंद्र सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। छानबीन के दौरान वर्ष 2025 में बाघुपर के रहने वाले अमित तिवारी, मकरंदापुर के उमेशचंद्र व केशरी नेवादा के राघवेंद्र के यहां हुई चोरियों में भी निर्मल क ेसाथी पकडे गए थे। जबकि वह उन वारदातों में भी फरार चल रहा था। इस पर इस शातिर की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पंद्रह हजार रुपये इनाम घोषित किया था। गुरूवार को उसके प्रतापपुर खास चौराहे पर मौजूद होने की सूचना पर शिवलीर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने एसआई सोमवीर सिंह व अच्छेलाल के साथ छापा मारकर उसको दबोच लिया। शिवली कोतवाल ने बताया कि उसके खिलाफ पनकी सचेंडी व शिवली कोतवाली में आपराणिक वारदातों के छह मुकदमें दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।



