
Written by
Report

कानपुर देहात। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार में अब चार दिन ही शेष बचे हैं। इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में बाजार सज गया है।सड़क़ किनारे सजी राखी के स्टालों में दस रुपए से लेकर 150 रुपए तक की रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइन की राखियां ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।इतना ही नहीं स्टालों पर पहुंचकर महिलाओं व युवतियों ने मनपसंद राखियों की खरीददारी भी शुरू कर दी है। इस बार ब्रेसलेट राखियों की डिमांड अधिक हो रही है।
रक्षाबंधन का त्योहार आगामी 28 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।त्योहार के लिए अकबरपुर, रूरा, झींझक, रसूलाबाद, शिवली, पुखरायां, सिकंदरा, राजपुर, रनियां, डेरापुर, अमरौधा व मूसानगर आदि कस्बों में राखियों का बाजार गुलजार होने लगा है। कस्बों में सड़क किनारे सजे स्टालों में उपलब्ध डिजाइनर राखियां ग्राहकों को लुभाने लगी हैं। ग्राहकों में स्टोन व धागों वाली राखियों की धूम है। धागे वाली राखियां 10 से 150 और कार्टून वाली राखी की कीमत 10 से 70 रुपए तक है।बहनों ने अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखियों की खरीदारी अभी से शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार मोती वाली व ब्रेसलेट राखी का अलग ही क्रेज दिख रहा है।जबकि 60 से 125 रुपए तक में बाजार में उपलब्ध राखियों की खरीद पर महिलाओं का अधिक जोर है। फैंसी धागे वाली राखी 50 रुपए में तथा चंदन व मोती वाली राखी 100 से ढाई सौ रुपए में बिक रही है।यह राखियां युवतियों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
-बच्चों की पसंद बनी कार्टून व लाइटिंग वाली राखियां
बाजार में कार्टून राखी व लाइटिंग वाली राखी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। यह 10 से100 रुपए तक बाजार में उपलब्ध है। वहीं लाइटिंग वाली राखी 50 से 100 तक मिल रही है। राखी विक्रेताओं का कहना है कि मोतियों वाली राखी युवतियों की खासी पसंद बनी है। दो सौ रुपए कीमत में उपलब्ध इस राखी की बिक्री पर खासा जोर है।इसके साथ ही ब्रेसलेट राखी, कड़ा राखी आदि की भी खासी डिमांड हो रही हैं। बच्चों को कार्टून तो बड़ों को धागों,जर्कन व स्टोन वाली राखियां अधिक भा रही हैं।



