Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे,हुआ जलाभिषेक -सावन का अंतिम सोमवार,शिवालयों में उमड़ा आस्था का ज्वार -बाणेश्वर मंदिर व धर्मगढ़ मंदिर में जयकारे लगाते पहुंचे कांवरिए

Author Image
Written by
Report

गूं
कानपुर देहात। शिव आराधना के पावन माह सावन के अंतिम सोमवार को जिले के 37 प्रमुख व पौराणिक मंदिरों में पूजन व जलाभिषेक के लिए सुबह से ही अस्था का ज्वार उमड़ा। बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, दूध, फल, धतूरा आदि अर्पित कर पूजन किया।  बनींपारा जिनई के बाणेश्वर मंदिर व रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवारियों ने जलाभिषेक किया।
सावन माह के अंतिम सोमवार को अमरौधा के महाकालेश्वर मंदिर, डेरापुर के कपलेश्वर मंदिर, शिवली के जागेश्वर मंदिर  अकबरपुर के ऐतिहासिक शुक्ल तालाब स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नबीपुर के झाड़ी बाबा मंदिर सहित जिले के 37 प्रमुख शिवालयों में भगवान भूत भावन शंकर के पूजन व जलाभिषेक के लिए सुबह से पूजन सामग्री के साथ ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं। मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने  बेल पत्र, दूध, फल गंगाजल, शहद, दही अर्पित कर भगवान शंकर का जलाभिषेक हुआ।इस मौके पर मंदिरों में हर-हर महादेव के स्वर गूजंते रहे। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के तहत पुलिस बल भी तैनात रहा।
-बाणेश्वर मंदिर व धर्मगढ़ मंदिर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक
रूरा क्षेत्र के जिनई बनीपारा स्थित पौराणिक बाणेश्वर मंदिर में रात से ही कांवरियों ने डेरा डाल दिया था भी। मंदिर के कपाट खुलते ही उन्होंने जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।  इसके साथ ही बड़ी संख्या में कतारों में लगे श्रद्धालुओं ने क्रम से दूध,दही , शहद व बेलपत्र आदि अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसी तरह रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरिये पहुंचे।यहां डाक कावरियों को शिव सरोवर के रास्ते से मंदिर में प्रवेश दिया गया।कावरियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी क्रम से मंदिर में प्रवेश कर  बेल पत्र मिष्ठान्न पुष्प धूप आदि से पूजन अर्चन व जलाभिषेक किया।इस मौके पर श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना।
-कड़री आश्रम के भगवतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
सवन के अंतिम सोमवार को हनुमान गढ़ी आश्रम सेवा समिति की ओर से कड़री आश्रम में स्थित भगवतेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य संजय मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद यहां आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितति कराया गया। इस मौक पर समिति के अध्यक्ष अन्नू बाजपेई, शिव प्रकाश शुक्ला,डीएस मिश्रा, मौजूी अग्निहोत्री ,गुड्डू दीक्षित व पुजारी उमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
-इन शिवालायों में भी जयकारों के साथ हुआ जलाभिषेक
नगरपंचायत अकबरपुर के दीनदयाल नगर (बाढ़ापुर)स्थित जंगलेश्वर महादेव,बाघपुर के योगेश्वर धाम,दुर्वाषा ऋषि आश्रम निगोही,कहिंजरी के महाकालेश्वर मंदिर, असालतगंज के द्रोणेश्वर मंदिर, जमथरखेरा स्थित जमदग्नि आश्रम,कुर्सीखेड़ा के कपिलेश्वर महादेव मंदिर,मारग मैथा के नर्मदेश्वर मंदिर,पुखरायां के बड़े महादेवन मंदिर,रनियां के पातालेश्वर मंदिर में भी भगवान भेलेनाथ का जयकारों के साथ जलाभिषेक हुआ।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp