Written by
Report
म
कानपुर देहात। जिले में रक्षाबंधन व जन्माष्टमी आदि त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने अकबरपुर में छापेमारी की। इस मौके पर टीम ने ओवर ब्रिज के पास स्थित एक स्वीट हाउस से खोया, दूध, पनीर व बूंदी के लड्डू आदि के पांच नमूने संकलित किए गए।
आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन के साथ ही डीएम ने आगामी रक्षा बंधन व जन्माष्टमी आदि त्योहारों के मोके पर मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री व निर्माण रेाकने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में बुधवार को देापहर बाद बारिश बंद होने पर सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय व एफएसओ राम बिहारी, महेंद्रनाथ यादव, प्रदीप कुमार पटेल व सुबोध कुमार की टीम ने अकबरपुर में ओवर ब्रिज के पास स्थित बालाजी भोजनालय में छापा मारकर वहां से दूध, खोया,पनीर चमचमस्वीट व बूंदी के लड्डू के पांचनमूने संकलित किए। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि अकबरपुर में छापमार अभियान में पांच नमूने संकलित किए गएहै। इन सभी नमूनों को जांच कराने के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।