Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बुखार से पीड़ित बीएससी की छात्रा की इलाज के दौरान मौत -बेकाबू हो रहा वायरल, उल्टी दस्त के साथ बढ़ रहा मलेरिया -माह भीतर बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जिले में मौसम में बदलाव के बाद भी वायरल फीवर के साथ उल्टी-दस्त व जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि मलेरिया भी तेजी से पांव पसार रहा है।बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।इसके साथ ही बुखार अब जानलेवा बनने लगा है।गुरूवार को सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव स्थित ननिहाल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके सहित माह भीतर मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।मौसम में आए बदलाव के बाद भी उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द, लीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या लगतार बढ़ रही है। जबकि वायरल के साथ मलेरिया भी पांव पसार रहा है। जून माह तक जिले में सिर्फ 7मलेरिया केस ही चिह्नित हुए थे। लेकिन जांच की खानापूरी के बाद भी इस समय मलेरिया पीड़ितों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इधर बीमारी से पीड़ित मरीजों का मेडिकल कॉलेज अकबरपुर की ओपीडी में प्रतिदिन इलाज को आ रहे मरीजों का रेला उमड़ रहा है। गुरूवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी 1515 नए व करीब तीन सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। इससे मरीजों को पर्चा बनवान, डॉक्टर को दिखाने जांच कराने व दावा हासिल करने में घटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इधर बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी बढती जा रही है। सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव मे ंमामा अभिषेक के  यहां रहकर बीएससी में पढ़ रही पक्का तालाब इटवा की रहने वाली अट्ठारह साल की नैनसी पु_ी मुकेश एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसको मेडिकल  कालेज से रेफर होने पर इलाज के लिए कानपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इससे कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन छात्रा का शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
-चौबीस दिन में बीमारी से इनकी जा चकी जान
4 अगस्त-बुखार से पीड़ित सुनवर्षा गांव की पच्चीस साल की शैल कुमारी की मौत।
6 अगस्त- उल्टी-दस्त से पीड़ित शेरपुर डेरापुरकी तेरह साल की राधिका की मौत ।
7 अगस्त- उल्टी दस्त से पीड़ित तरौली रसूलाबाद की पांच साल की आयत की मौत ।
26अगस्त- बुखार पीड़ित जोत गांव के साठ साल के प्रेमनारायण की मौत।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp