Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शोभायात्रा के साथ देवयानी सरोवर में बांके बिहारी का नौका बिहार -मूसानगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, माहौल में गूंजे जयकारे -कजरियों के विसर्जन के बाद महिलाओं ने मेले में की खरीददारी

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जिले में रक्षा बंधन के दूसरे दिन शनिवार से शाहजहांपुर व मूसानगर में दो दिवसीय कजरी मेलो का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर कजरियों के विसर्जन के बाद महिलाओं ने मेलो में लगी दुकानों से जरूरी सामान की जमकर खरीददारी की। वहीं मूसानगर में भगवान बांके बिहारी की भव्य शोभयात्रा निकालने के बाद पौराणिक देवायनी सरोवर में भगवान की जल विहार यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान जयकारों से माहौल गूंजता रहा।
मूसानगर कस्बे में शनिवार को बैंड-बाजे के साथ भगवान बांके बिहारी,लड्डू गोपाल सहित कई देवी-देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मोहल्लो में भ्रमण करने के बाद यात्रा पौराणिक देवयानी सरोवार पर पहुंची। यहां भगवान बांके बिहारी की जल विहार यात्रा हुई। सरोवर के चारों ओर एकत्र श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना। वहीं सिर पर खप्पर रख कर आईं महिलाओं ने देवयानी सरोवर में कजरी विसर्जन किया। इसके बाद महिलाओं ने वहां लगे मेले में गृहस्थी के समान की जमकर खरीदारी की। इसी तरह सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में करीब ढाई सौ साल पुराने कजरिया मेले में महिलाएं सिर पर जवारों के खप्पर लेकर निकलती हैं। कजरिया तालाब में इनको विसर्जित करने के बाद महिलाओं को दस रुपए प्रति खप्पर इनाम दिया जाता है। यहां करीब एक सप्ताह तक मेले का आयोजन होता है। यमुना के बीहड़ से जुड़े होने के कारण शाहजहांपुर के कजरी मेले में यमुना उस पार जालौन जिले के गांवों के लोग भी यहां आते हैं। शनिवार को मेले में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीददारी की। दोनों जगह सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस बाल तैनात रहा।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp