
प
कानपुर देहात । रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पास शनिवार रात मेंभुई मुठभेड़ में दो गोकश घायल हो गए । इनको दबोचने के साथ ही पुलिस ने मौके से भाग रहे उनके एक साथी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक स्कूटी, दो तमचे, 4 खोखा, दो कारतुस व गोकाशी के औजार भी पुलिस ने बरामद कर लिए । घायलों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कि हैं ।
रणीया थाना क्षेत्र के रायपुर कूखत के पास रिन्द नदी किनारे 25 अगस्त को गोकशी की एक घटना हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी के निर्देश पर रनियां पुलिस के अलावा ,एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ अकबरपुर व रूरा पुलिस टीम को भी गोकशो कि गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।लगाया गया था। शनिवार रात मे मुखबिर से गोक्ष के बावत जानकारी मिलने पर रनिया पुलिस ने सचेंडी-रनिया हाई वे पर चेकिंग शुरू की । इसी बीच एक स्कूटी पर आ रहे तीन लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तो वह लोग पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फजल करीम पुत्र शफी रहमान निवासी 80/20 कुलियाना कुली बाजार थाना बादशाही नाका कानपुर नगर व सलमान बाबू पुत्र खलील मोहम्मद निवासी ग्राम पकडी थाना सचेण्डी कानपुर नगर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, इनको दबोचने के साथ ही पुलिस ने मौके से भाग रहे . इरफान पुत्र अनवार निवासी 92/11 रजवी रोड थाना बेकनगंज कानपुर नगर को भी गिरफ्तार कर लिया । इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमचे, 4 खोखा, 3 कारतूस स्कूटी व तेरह सौ रुपये के सस्था गोकशी के औजार भी बरामद कर लिए । सीओ संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों शातिरों ने रायपुर में गॉकशी कि घटना कि स्वीकारोक्ति की हैं । दोनों घायलो को इलाज हेतु भेजा गया है। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं । विधिक कार्यवाही की जा रही है।



