Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो गोकशो सहित तीन गिरफ्तार -रायपुर में रिन्द नदी के पास हुई मुठभेड़, घायल भेजे गए अस्पताल -एक स्कूटी दो तमंचे 4 खोखा, 3 कारतूस व गेाकशी की औजार बरामद

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पास  शनिवार रात में हुई मुठभेड़ में दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। इनको दबोचने के साथ ही पुलिस ने मौके से भाग रहे उनके एक साथी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक स्कूटी, दो तमचे, 4 खोखा, तीन कारतूस व गोकाशी के औजार भी पुलिस ने बरामद कर लिए। घायलों के उपचार के बाद हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इनका चालान कर दिया।
रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पास रिन्द नदी किनारे 25 अगस्त को गोकशी की एक घटना हुई थी। इसका मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी के निर्देश पर रनियां पुलिस  के साथ,एसओजी  व सर्विलांस टीम के अलावा अकबरपुर व रूरा पुलिस की टीमों को भी गोकशो की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।शनिवार रात मे मुखबिर  से गोकशों के बावत जानकारी मिलने पर रनिया पुलिस ने सचेंडी-रनिया  हाई वे पर चेकिंग शुरू की। इसी बीच  एक स्कूटी पर  आ रहे तीन लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो वह लोग पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फजल करीम पुत्र शफी रहमान  निवासी 80/20 कुलियाना कुली बाजार थाना बादशाही नाका कानपुर नगर व सलमान बाबू पुत्र खलील मोहम्मद निवासी ग्राम पकडी थाना सचेडी कानपुर नगर  पैर में गोली लगने से घायल हो गए, इनको दबोचने के साथ ही पुलिस ने मौके से भाग रहे इरफान पुत्र अनवार निवासी 92/11 रजवी रोड थाना बेकनगंज कानपुर नगर को भी गिरफ्तार कर लिया ।  इनके कब्जे से पुलिस ने   दो तमचे, 4 खोखा, 3 कारतूस स्कूटी व 1330 रुपये  के साथ गोकशी के औजार चापड, छुरा, छुरी, पन्नी , रस्सी, रस्सा भी बरामद  कर  लिए। सीओ संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों शातिरों ने रायपुर में गोकशी कि घटना की स्वीकारोक्ति की है। दोनों घायलो का उपचार कराने व इनके खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इनका चालान कर दिया गया।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp