

कानपुर देहात। जनपद में जहरीले कीड़ों का खतरा लगातार बढ़ता रहा है। सोमवार को डेरापुर थाना क्षेत्र के खुजरी गांव की एक महिला की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर लाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। इनके सहित दो माह मे ंसर्पदंश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के खुजुरी गांव के रहने वाले बाबू किशन की पैंतालीस साल की पत्नी भूरी देवी सोमवार को घर के अंदर कमरे में काम कर रही थीं।वहां सर्पदंश से उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परजन उनको तुरंत सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखकर उन्हें मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। यहां मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। मां की मौत से पुत्र संजय व बहन प्रिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद डॉक्टर ने शव को मच्र्युरी में रखवाने के बाद पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी। इंस्पेक्टर डेरापुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-सर्पदंश से दो माह में इनकी जा चुकी है जान
-6 जुलाई: रसूलाबाद के कसमड़ा गांव के अब्दुल हमीद के पंद्रह साल का पुत्र बाबी की सर्पदंश से मौत।
-8 जुलाई: भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चन्दीपुरवा गांव के जय सिंह की पच्चीस वर्षीय पत्नी कंचन देवी की सर्पदंश से मौत।
-13 जुलाई: मूसानगर थाना क्षेत्र के आढ़न गांव के अनिल की मां पैंतालीस साल की माया देवी की सर्पदंशसे मौत।
-18जुलाई: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखसौरा गांव के सतीश कुमार के सात साल का पुत्र पियूष की सर्पदंश से मौत।
-27 जुलाई: शिवली थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी राजेश गौतम के आठ वर्षीय पुत्र राज सर्पदंश से मौत।
-30 जुलाई: डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी की सात वर्षीय खुशी पुत्री योगेंद्र प्रताप की सर्पदंश से मौत।
-31जुलाई: मंगलपुर थाना क्षेत्र के नासरसेड़ा की 80 साल की सरला देवी की सर्पदंश से मौत।
8 अगस्त :कहिंजरी खुर्द के मजरा पोआ के रहने वाले साठ वर्षीय किसान शिव बहादुर सिंह की सर्पदंश से मौत।
28 अगस्त: मकरंदपुर रसूलाबाद निवासी पचपन वर्षीय रामनाथ की सर्पदंश से मौत ।
– 29 अगस्त: मद्दीपुरवा उमरन की साठ साल की रामदेवी पत्नी हुकुम सिंह की सर्पदंश से मौत।



