Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करंट की चपेट में आने से मूर्तिकार की मौत पहाड़ीपुर बंगाली बस्ती में हुई घटना,सीएचसी में मृत घोषित पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के इंद्रानगर पहाड़ीपुर में मूर्ति बनाते समय एक कारखाने में ठाकुरगंज कोलकाता पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक मूर्तिकार युवक करंट की चपेट में आ गया। उसकेा गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया।
मूलरूप से ठाकुरगंज कोलकाता पश्चिम बंगाल का रहने वाला पचपन वर्षीय गौतम विश्वास मूर्तियां बनाने का काम करता था। एक माह पहले ही इंद्रानगर पहाड़ीपुर की बंगाली बस्ती में रहने वाले अपने भाईरंजन विश्वास के यहां आया था। इस समय वह पहड़ीपुर में ही मनोज  रंजन के मर्ति बनाने वाले कारखाने में काम करतिा था। बुधवार को मूर्ति बनाते समय वह मशीन में लगे बिजली के खुलेतार के करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह उसको अलग करने के बाद परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ सौरभ शाक्य ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। सीएचसी से भेजे गए मेमो पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। उसके भाई ने बताया कि कोलकाता में उसकी पत्नी रीना व एकलौता पुत्र गौरव रह रहे हैं। उनको हादसे की सूचना दे दी गई है। छानबीन करने के बाद पुलिस  ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने बताया कि मूर्ति बनाते समय करंट की चपेट में आने से कोलकाता के कारीगर युवक के साथ हादसा होने की बात पूछताछ में सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp