Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नयापुरवा पहुंची स्वास्थ्य टीम,76 मरीजों का हुआ उपचार -गांव में 34 लोग मिले बुखार से पीड़ित,नहीं हुई खून की जांच -जलभराव गंदगी के चलते गांव में हुआ बीमारी का प्रकोप

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। झींझक ब्लॉक के बनीपारा गांव के मजरा नयापुरवा में हर गली में जलभराव होने से बीमारी का प्रकोप फैल गया है। यहां बडी संख्या में लोगों के बीमारी की चपेट में होने की जानकारी पर शनिवार को सीएचसी झींझक से पहुंची टीम को वहां 76 लोग बीमारी से पीड़ित मिले। इनको दवा वितरित की गई, लेकिन बुखार पीड़ितों के खून की जांच नहीं हो सकी।
बनीपारा गांव के मजरा नायापुरवा में तालाब पर प्रभावशालियों के कब्जा करने से जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध है। सीडीओ के निर्देश के बाद भी जिम्मेदार समस्या की अनदेखी करते रहे। बारिश के बाद गांव की हर गली में पानी भरा हुआ है। जलभराव के साथ ही गंदगी से उठती सड़ंाध व मच्छरों के प्रकोप से गांव में बीमारी का प्रकोप फैल गया हैं।नयापुरवा में बुखार की सूचना पर अफसरों ने सीएचसी प्रभारी झींझक को गांव में टीम भेजकर उपचार कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वहां से डॉ. दीपक गौतम, डॉ. निदा सत्तार व एएनएम सरोज त्रिवेदी की टीम शनिवार दोपहर बाद गांव पहुंची। वहां टीम को 76 मरीज बीमारी से पीड़ित मिले। इनमें प्रिंस, अमित, दीप्ति, फूलमती, प्रभात, विपिन, प्रीति और खुशबू सहित 34 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए।ज बकि अन्य मरीज खांसी, जुकाम, त्वचारोग आदि से पीड़ित मिले। सभी मरीजों को स्वास्थ्य टीम ने उपचार कर दवा वितरित की। लेकिन एलटी या एलए के टीम में नहीं भेजे जाने से बुखार पीड़ितों के खून की जांच नहीं हो सकी। झींझक सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित निरंजन ने बताया कि गांव में टीम भेजकर उपचार कराया गया है। वहां जलभराव व गंदगी की चजह से बीमारी का प्रकोप हुआ है। इस बावत बीडीओ झींझक को जलभराव की समस्या निदान कराने के लिए पत्र भेजा जा रहा है।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp