
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद की दक्षिणी सीमा पर सिथत यमुना नदी एक बार फिर से उफान पर आ गई है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश से यमुना नदी के जल स्तर में तेजी से हो रहे इजाफा को देखकर तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित हो उठे हैं। इसक मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।इसके साथ ही भोगनीपुर व सिकंदरा एसडीएम को सतर्क रहने व बाढ चौकियों को ततकाल क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में यमुना-सेंगुर के संगम स्थल चपरघटा के आसपास के गांवों में हर साल बाढ़ कहर बरपाती है। चंबलनदी के कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश से रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा शुरू हो गया। लगातर बढ़ रहे जलस्तर से यमुना-सेंगुर के संगम स्थल वाले चपरघटा के आसपास के आढ़न,पथार,मुसरिया, पड़ाव, कुंभापुर, नगीना,नयापुरवा व भुंडा आदि गांवों में बाढ़ का खतरा देख ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गई हैं। उफनाई यमुना को देख ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।केंद्रीय जल आयोग के कालपी स्थित केंद्र के शिफ्ट प्रभारी सौरभ यादव ने बताया कि यहां चेतावनी बिंदु 107 मीटर पर व खतरे का निशान 108 मीटर पर है। उन्होने बताया कि रविवार शाम को पांच सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से यमुना के जलस्तर में इजाफा हो रहा है।शाम 5 बजे यमुना 99.70 मीटर पर बह रही थी। उन्होने देर रात तक जलस्तर की रफ्तार दस सेमी प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना जताई।
-यमुना के जलस्तर में इजाफा देख कंट्रेाल रूम हुआ सक्रिय
जिले की दक्षिणी सीमा में स्थित यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम मेंतटवर्ती गांवों के लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही बाढ़ कंट्रोल रूम को भी क्रियाशील कर दिया गया।कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 के अलावा मोबाइल नंबर 9044070030 व 9454416429 पर भी बाढ प्रभावित लोग सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते हैं।
बोले जिम्मेदार-
चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में भारी वर्षा से यमुना के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। इसके मद्देनजर भोगनीपुर व सिकंदरा एसडीएम को सतर्कता बरतने व बाढ चौकियों को तत्काल क्रियाशील करने के साथ चरणवार ड्यूटी लगाते हुए राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र के बाढ़ संभावित ग्रामों का निरंतर भ्रमण करने व संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।- दुष्यन्त कुमार मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व।



