Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तालाब में दबंगों के कब्जे से गांव की हर गली जलमग्न -नयापुरवा में जलभराव से फैल रही बीमारी,जिम्मेदार बेपरवाह -डीएम गंभीर , टीम गठित कर अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। शासन के निर्देश व सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर भी तालाबों पर धड़ाधड़ अवैध कब्जे हो रहे हैं।जिम्मेदारों की अनदेखी से झींझक ब्लॉक के बनीपारा गांव के मजरा नयापुरवा में तालाब पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिए जाने से गांव में जलभराव की स्थिति बनी है। हर गली में दो से ढाई फुट तक पानी भरे होने से जहां आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं गांव में बीमारी का प्रकोप हो गया है। इस मामले में गंभीर हुए डीएम ने तत्काल टीम गठित कर अतिक्रमण हटवाने व जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
झींझक ब्लॉक के बनीपारा गांव के मजरा नयापुरवा गदनपुर में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिए जाने से जल निकासी की समस्या बन गई है। हालात यह है कि गांव की हर गली में दो से ढाई फुट  तक  पानी भरा होने से महिलाओं व बच्चों का आवागमन दुष्कर हो गया है। सीडीओ के निर्देश के तीन माह बाद भी ब्लाक स्तीय अफसर जल निकासी का इंतजाम नहीं कर सके। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश व शासन के निर्देश की अवहेलना कर तालाब पर किए गए अवैध कब्जे नहीं हटने से ग्रामीण जलभराव व गंदगी से उठती सडंाध से बेहाल हो रहे हैं। गांव में बुखार खंासी जुकाम व त् वचारोग के मरीजों की भरमार होने की सूचना पर एक दिन गई स्वास्थ्य टीम को गांव में 34 बुखार पीड़ितों सहित 76 मरीज मिले थे। इसके बाद टीम के दोबारा गांव नहीं जाने व जलभराव के चलते आने जाने में दिक्कत से मरीज बेहाल हो रहे हैं। इस बावत बुधवार को हुई शिकायत से गंभीर डीएम कपिल सिंह  ने एसडीएम डेरापुर को पुलिस व राज्स्व टीम गठित कर तालाब से अतिकग्रमण हटवाने व डीपीआरओ व झींण्क बीडीओ को तत्काल जल निकासी का समुचित इंतजाम कराने का निर्देश दिया है।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp