
Written by
Report

कानपुर देहात। नोएडा में नौकरी कर रही रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को सोशल मीडिया में दोस्ती करने के बाद दूसरे वर्ग का एक युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। परेशान होकर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मौजूदा समय में नोएडा में नौकरी कर रही है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दहेली गांव के ताज मोहम्मद पुत्र ताजिउद्दीन ने इंस्ट्रागा्रम पर उससे चेिअंग शुरू कर दी। बावत चीत के दौरान उसके फोटो निकालने के बाद वह युवती को तंग करने लगा। इस पर उसने बातचीत करनी बंद कर दी तो उसने साढे तीन खाख रुपये नहीं देने पर उसके फोटो व वीडयो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। मामले में पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने बताया कि पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



