
Written by
Report

कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र के मानपुर की पुलिया के पास लूटपाट के इरादे से एकत्र हुए गाजियाबाद व हापुड के चार शातिर लुटरों को पुलिस ने दबोच लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में चारो ने 21 अगस्त को एक महिला को झांसा देकर कान के बालू लूटने की स्वीकारोक्ति की। उनके कब्जे से पुलिस ने 4 मोबाइल व 7450 रपये बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारो का चालान कर दिया।
अमराहट थाना क्षेत्र के रजौली गौहानी निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी को सिकंदरा क पास झांसा देकर बाइक सवारों ने 21 अगस्त की शाम को उसके कान के सोने के बाले लूट लिए थे। मामले में पीड़िता के पति ने 22 अगस्त को अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश व छानबीन कर रही थी। छानबीन के दौरान वारदात में दूसरे जिलों के बदमाशों के वारदात करने की बात सामने आई थी। बुधवार रात में मानपुर पुलिया के पास कुछ बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर इंस्पेक्टर सिकंदरा सुधाकर सिंह व एसआई सुशील चंद्र ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर वहां मौजूद पिपलेडा ईको गार्डन थाना धैलाना जिला हापुड के सैफली पुत्र असलम व समीर पुत्र बॉबी के अलावा रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली पुत्र साजिद के साथ सेक्टर-11 बी- 240 विजय नगर के रहने वाले नईमुद्दीन पुत्र वाहिदेशा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 4 मोबाइल व 7450 रपये बरामद हुए। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि पूछताछ में चारो ने 21 अगस्त को एक महिला के बाले लूटने व 24,000 रुपये में बेचने की स्वीकारोक्ति । उन्होने बताया कि उन लोगों ने 6-6 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। पूछताछ के बाद चारो का चालान कर दिया गया।



