Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तालाब में गिरने से गंभीर युवक की इलाज के दौरान मौत -गंभीरपुर शिवली का निवासी था युवक, हैलट में तोड़ा दम -परिजनों के बिलखने से कोहराम, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गंभीरपुर गांव का एक युवक की बुधवार शाम को तालाब में गिरने से हालत गंभीर हो गई थी। सीएचसी से रेफर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए थे। वहां उपचार के दौरान गुरूवार दोपहर में उसने दम तोड दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आए तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाघपुर गांव के मजरा गंभीरपुर निवासी सुशील गौतम का पच्चीस वर्षीय पुत्र सोनू गौतम मसानसिक रूप से बीमार था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार शाम को वह बैरी सवाई गांव के पास शराब ठेके के पीछे तालाब में अचानक गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसको तालाब से बाहर निकलवाने के बाद सीएचसी शिवली भेजा। इसके साथ ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीएचसी में मौजूद डॉ. अंकिता चंद्रा ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सोनू की हालत गंभीर देख उसको कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे परिजन उसे हैलट अस्पताल कानपुर ले गए। वहां गुरूवार दोपहर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां अंजू बेहाल हो गई। जबकि  बहन मोहिनी, भाई अंकुर व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर शिवली कोतवाली से एसआई अच्छे लाल ने गांव पहुंचकर छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवली कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp