Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर ठग से पुलिस ने वापस कराए करीब छह लाख रुपये – साइबर ठग ने फोन हैंक कर पीड़ित को लगाया था चूना – बिरसिंहपुर गजनेर के युवक से 31 जुलाई को हुई थी ठगी

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के एक युवक का फोन हैक करने के बाद साइबर ठग ने 31 जुलाई को 5,99,948 रुपये पार कर लिए थे। मामले में पीड़ित ने साइबर हेल्प लाइन नंबर के साथ ही अकबरपुर स्थित साइबर क्राइम थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। गुरूवार को साइबर थाने की टीम ने पीड़ित से ठगे गए सभी रुपये साइबर ठग से वापस करा लिए।
बिरसिंहपुर गांव के रहने वाले अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार का फोन हैक करने के बाद साइबर ठग ने 31 जूलाई 2026 को उसके खाते से 5,99,948 रुपये पार कर लिए थे।  ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के साथ ही अकबरपुर सिथत साइबर क्राइम थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद  साइबर थाना प्रभारी अब्दुल कलाम ने एसआई विश्वेंद्र सिंह मलिक के साथ ही साइबर टीम के सहयोग से साइबर ठग के संबंधित बैंक एकाउंट का डेबिट फ्रीज कराने के साथ ही पीड़ित के खाते से निकाले गए सभी रुपये वापस करा लिए।साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि गुरूवार को पीड़ित के खाते में ठगे गए सभी रुपये वापस करा दिए गए। इसके साथ ही पीड़ित को उसके खाते में रुपये वापस कराए जाने की स्लिप उपलब्ध कराई गई। रुपये वापस मिलने से पीड़ित ने साइबर टीम के प्रति आभार जताया।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp