Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेकाबू हुआ बुखार,डेगू मलेरिया रहा पांव पसार -दो माह में बढ़कर तीन गुनी हो गई मलेरिया मरीजों की संख्या – डेगू के तीन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा हुआ सतर्क

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जिले में बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिले में जहां बुखार बेकाबू हो रहा है। वहीं मलेरिया व डेंगू ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। जून में जहां जिले में मलेरिया के सिर्फ सात केस थे। वहीं अगस्त तक इनकी संख्या बढ़कर तीन गुनी हो गई है। जबकि डेंगू के तीन केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है।
पिछले साल जिले में गंदगी व जलभराव की अनदेखी से ं254 मलेरिया व 61 डेंगू पीड़ित मरीज पाए गए थे। जबकि डेंगू के लक्षण वाले बुखार से बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुई थीं। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए जुलाई माह में चलाए गए संचारी रोग अभियान में महज  खाना पूरी होने व जलभराव के साथ ही गंदगी की अनदेखी से जहां बुखार का प्रकोप बेकाबू हो रहा है। बीमारी की चपेट में आने से अकेले अगस्त माह में सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जांच की रफ्तार धीमी होने के बाद भी मलेरिया के नए केस लगातार मिल रहे हैं।जून माह तक जहां मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या सात थी, जबकि 5 केस व अगस्त में 9 केस मिलने के बाद मलेरिया पीड़ितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। इधर अगस्त माह में मैथा ब्लॉक के बैरी सवाई गांव  की रहने वाली बुखार पीड़ित पूजा को कानपुर में हुई जांच में डेंगू से पीड़ित पाया गया। वहीं बचीत जसू झींझक के अंकित कुमार व सिखला रसूलाबाद की शीला देवी को भी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना हो गया है। डीएमओ मारूति दीक्षित ने बताया कि डेंगू के तीन व मलेरिया के अब तक 21 केस मिले हैं।इन सभी का उपचार कराया जा चुका है।
-बेकाबू हो रहा बुखार, उल्टी, पेटदर्द व त्वचा रोग का भी कहर
जिले में जलभराव व गंदगी से गांवों से लेकर कस्बों तक बेकाबू हो रहे वायरल बुखार का प्रकोप फैजा है। जबकि उल्टी, दस्त, पेट दर्द व त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। गुरूवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी में1855 नए व करीब तीन सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसके चलते पंजीकरण से लेकर दवा वितरण कक्ष व पैथालॉजी में मरीजों को घंटों लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
-बीमारी से बचाव के लिए बरतें सावधानी-
-घर के दरवाजों और खिड़कियों में लोहे की जाली लगवाएं।
-शरीर पूरी तरह ढककर रखें ताकि मच्छर न काट सकें।
-कूलर की टंकी, आसपास के गड्ढों में पानी जमा न होने दें।
-शाम के समय पार्क आदि में न जाएं और घर पर ही रहें।
-गमलों, कूलर व छतों में रखे टायर में भरे पानी को निकालते रहें
-डेंगू होने पर पानी और लिक्विड्स लें व हल्का सादा खाना खाएं
-बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाएं न लें।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp