Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जंगली जानवर के हमले से नलकूप पर लेटे किसान की मौत -मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख के निवासी थे बुजुर्ग,मचा कोहराम -पुलिस ने मौके पर की छानबीन,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Author Image
Written by
Report

  • कानपुर देहात ।  मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव के एक किसान पर शुक्रवार रात मे नलकूप पर सोते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर वहां पहुंचे सीओ व इंस्पेक्टर मंगलपुर ने घटना की छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    ररौंख गांव के रहने वाले पैंसठ साल के बुजुर्ग राम प्रकाश  शुक्रवार को अपने नलकूप पर सोने के लिए खेत पर गए थे। वहां सोते समय रात में जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। म्जानवर क ेहमले में उनका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सुबह उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजन जब खेत पर पहुंचे तो वह लहू लुहान हालत में मृत पडे मिले।जानकारी मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी सिया दुलारी बदहवास हो गईं। जबकि पुत्र सुनील उर्फ अल्लू पाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ डेरापुर धर्मेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग की मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
    -जंगली जानवर के हमले से लोगों में दहशत, जार रही अटकलें
    ररौंख गांव के बुजुर्ग राम प्रकाश पर सेाते समय जंगली जानवर के हमले से मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। बुजुर्ग पर भेडिए या लकडबग्घे ने हमला किया या फिर कोई बडे़ हिंसक जानवर के हमले से बजुर्ग की जान चली गई। यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन इसको लेकर ग्रामीणों में अटकलों का दौर जारी रहा। इधर ग्रामीण रात के समय फसलों की रखवाली को जाने मे ंखतरा भंपकर सहमें नजर आए।
    वन विभाग ने शुरू की जांच, अभी तक नहीं मिले जानवर के साक्ष्य
    नलकूप पर लेटे बजुर्ग की जंगली जानवर के हमले से हुई मौत के मामले में वन विभाग के कर्मियों रवी व फारेस्ट गार्ड रोहित ने मौके पर जाकर छानबीन की। वनाधिकारी प्रोमिला ने बताया कि वन विभाग की टीम छानबीन कर रही है।मौके पर जानवर के पंजों आदि के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल से दूर भी निशान देखने के लिए निर्देशित किया गया है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुद कहा जा सकेगा।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp