
Written by
Report

कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के रनियां गांव के मोड के पास बाइक से गिरकर रसूलपुर राजपुर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गइ्र। उनको परिजन नाजुक हालत में उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घेषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया।
राजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले दिनेश कुमार की पैंसठ साल की मां राम जानकी शनिवार को अपने नाती शिवा के साथ शनिवार को बाइक से पुखरायां आ रही थीं। अकोढ़ी- पुखरायां संपर्क मार्ग पर रनिया गांव के मोड़ के निकट अचानक एटका गलने से बाइक सवार रामजानकी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लाए। यहां मौजूद डॉ. केदारनाथ ने जांच के बाद उनको मृत घेषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने के बाद शव लेकर गांव लौट गए। भोगनीपुर कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।



