
Written by
Report

कानपुर देहात । मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव की एक महिला व रूरा थाना क्षेत्र के हसानपुर गांव के एक युवक ने शनिवार को घरों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होरते ही परिजन दोनों को फंदे से उतारने के बाद उनको अस्पताल भेजा।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा निवासी रवि पाल की छह महीने पहले शादी बीस साल की दीपा के सााथ हुई थी। शनिवार को किसी बात से नाराज होकर दीपा ने घर के अंदर फांसी लगा ली। उसको फंदे में लटका देख परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसको फंदे से उतारने के बाद सीएचसी लाए। यहां से प्रािामिक उपचार के बाद डॉ. शिरोमणि सिंह ने उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश वर्मा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। इधर रूरा थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के रहने वाले पैतीस वर्षीय सतीश गुप्ता उर्फ बउवा पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने नशे की हालत में घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसको फंदे से उतारने के बाद सीएचसी रूरा लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने उसको भर्ती कर उपचार किया। एसओ रूरा ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने नशे की हालत में फांसी लगाने की बात कही है। घटना की छानबीन की जा रही है।



