Written by
Report
त

कानपर देहात। जिले में आगामी 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्व की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। जिले में 160 स्थानों पर पूजा पांडाल सजाए जायेंगे। महोत्सव की तैयारियांं को अंतिम रूप देने की कवायद में आयोजक जुटे हुए हैं। इसक साथ ही आयोजक भगवान गणेश की मूर्तियों की खरीददारी करने व इस मौके पर होने वाले धार्मिक आयोजनाों की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में लगे हैं।
जनपद में गणेश महोत्सव को इस बार धूमधाम से मनाने की तैयारियां जारी हैं।अकबरपुर रूरा,झींझक, शिवली, रसूलाबाद, कहिंजरी, तिश्ती, असालतगंज, लालू, शिवली, डेरापुर, राजपुर व सिकंदरा सहित 160 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाने के काम में आयोजक जुटे हुए हैं। पूजा पंडालों में पहले दिन 14 सितंबर को भगवान गणेश की वैदिक मंत्रों के साथ स्थापना होगी।जनसहयोग से आयोजित होने वाला महोत्सव अलग- अलग स्थानों पर पांच से दस दिन तक चलेगा। जबकि महोत्सव में प्रतिदिन भजन कीर्तन,सुबह शाम आरती व धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। पुखरायां के सिद्ध विनायक मंदिर में पहले दिन होने वाले फूलों के भव्य श्रृंगार की तैयारियां हो रही है।
-गणेश जी की प्रतिमाओं को खरीदकर ले गए आयोजक
गणेश महोत्सव के लिए रसूलाबाद व जैनपुर में कारीब दस दिन से मूर्तियों को तैयार करने के काम में जुटे थे। महोत्सव शुरू होने के दो दिन पहले भगवान गणेश की मूर्तियों की खरीद शुरू हो गई है। जैनपुर में मूर्ति बना रहे सरगांव बुजुर्ग के ओमप्रकाश ने बताया कि ढाई हजार से लेकर पांच हजार तक की मूर्तियां इस साल तैयार की है। अभी तक 25 लोगों के आर्डर बुक हैं। इनमे से कुछ लोगों ने मूर्तियों को ले जाना शुरू कर दिया है। जबकि रसूलाबाद में मूर्तिकार बंगाली बस्ती के तापस सरकार,दीपांकर,रिंकी सरकार व राजाराम आदि ने बताया कि दो हजार से लोकर नौ हजार कीमत तक की मूत्रियां तैयार हैं, लेकिन पांच हजार कीमत वाली मूर्तियों की अधिक मांग है।
-गणेश महोत्सव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जनपद में 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव के दौरान 160 स्थानों पर सजने वाले पूजा पंडालों में होने वाले धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि जिले को 5 जोन व 16 सेक्टर में बाटा गया है। जबकि जिले को दो प्लाटून पीएसी भी आवंटित हो गई है। सभी थाना प्रभारियों को परंपरागत पूजा पंडालों में सुरक्षा की व्यवस्था के लिए निर्देशित करने के साथ ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। उन्होने बताया कि पूजा पंडालों में भजन कीर्तन व शाम को होने वाली आरती में भीड़ के मद्देनजर विशेष सतर्कता की हिदायत दी गई है।