
Written by
Report

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव के निकट कानपुर-बेला मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे। रसूलाबाद सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परि जन उनको कानपुर ले गए थे। वहां शुक्रवार देर रात एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कन्हईपुरवा गांव के रहने वाले चंद्र पाल, विकास व रवी शक्रवार को किसी काम से रसूलाबाद आ रहे थे। मलखानपुर गांव के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से तीनों गंीाीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रसूलाबाद ले गए थे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको परिजन कानपुर ले गए थे। वहां इलाज के दौरान घायल पैंतीस वर्षीय रवी की मृत्यु हो गई। इसपर परिजन उसका शव लेकर गांव आए तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी नीतू बदहवास हो गई। जबकि मां सुमन पुत्र श्रेयांस व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।



