
Written by
Report

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर स्थित यूपीएसआईडीसी कालोनी मे रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में सात समह से फरार चल रहा शातिर लुटेरा शनिवार रात में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसपर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।
यूपीएसआईडीसी कालोनी जैनपुर में रहने वाले अजय सिंह की बुजुर्ग मां 26जनवरी को घर से टहलने के लिए निकली थी। रास्ते मे ंबाइक सवार लुटेरों ने उनकी सोने की चेन छीन ली थी। पीडिता के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद 27 जनवरी को हुई मुठभेड में गोली लगने से घायल ग्वालियर निवासी शातिर धीरज गूजर व खलगपुर शिवली के प्रदीप दीक्षित उर्फ दीपक दीक्षित व डिरवापुर डेरापुर के निखिल यादव को दबोच कर उनके कब्ले से सोने की चेन के दो टुकड़े, एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए थे। जबकि उनका साथी सब्दलपुर डेरापुर निवासी शिवेंद्र सिंह पाल उर्फ नितिन पाल पुत्र विजय सिंह पाल उर्फ बबलू पाल फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घेाषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बारा जोड के पास से फरार नितिन पाल को दबोच लिया। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि तलाशी में उसके पास से 17 सौ रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर सात माह पहले जैनपुर में महिला से चेन लूटने की स्वीकारोक्ति की है। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।



