
Written by
Report

कानपुर देहात,। मूसानगर थाना क्षेत्र के चपरघटा के पास मुगलरोड पर रविवार दिन दहाडे बाइक सवार बदमाशों ने पुखरायां की एक महिला की सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार लुटेरे वहां से निकल भागने में कामयाब रहे। डायल- 112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश कराई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू की है।
पुखरायां कस्बे के राजेंद्र नगर मोहल्ले की रहने वाली रागिनी पत्नी शिवाकांत अपने पुत्रों वंश व अंश के साथ स्कूटी से शनिवार को मूसानगर में रहने वाली अपनी बहन रजनी के यहां आ रही थी। मुगलरोड पर मूसानगर थाना क्षेत्र के चपरघटा पुल के पास सुनसान देख उनके पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने रागिनी के गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। उनके शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते बाइक सवार वहां से निकल भागने में कामयाब रहे। दिन दहाडे हुई वारदात की सूचना डायल – 112 पर दिए जाने के बाद सक्रिय हुई मूसानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करने के बदमाशों की तलाश कराई। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। एसओ मूसानगर अमिता वर्मा ने बताया कि घटनास की छानबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। महिला की चेन छीनकर भागे बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।



