Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पौराणिक ऊषा बुर्ज टीले के खनन में लेखपाल पर गिरी गाज -नायब तहसीलदार की जांच में लापरवाही उजागर होने पर निलंबन

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बनीपारा जिनई स्थिति पौराणिक महादेव मंदिर के पास स्थित ऐतिहासक खेडा व ‘उषा बुर्ज’ में अवैध खनन कराने के मामले में अंतत: एक लख्ेपाल पर कार्रवाई की गाज गिर गई। नायब तहसीलदार की जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर होने पर क्षेत्रीय लेखाल को निलंबित कर दिया गया। इसक साथ ही अवैध खनन के मामले में विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
बानीपारा जिनई स्थित पौराणिक बाणेश्वर महादेव मंदिर लोगों की आस्था व आराधाना का केंद्र है। कानपुर के इतिहासकार लक्ष्मीकांत त्रिपाठी के अनुसार इस मंदिर को दैत्यराज बलि के पुत्र बाणासुर ने स्थापित किया था। इसके पास स्थित खेड़ा टीला भूमि उस समय बाणासुर का राजमहल व राजधानी श्रोणितपुर हुआ करती थी। श्री कृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध का बाणासुर की पुत्री ऊषा ने अपनी दासी चित्रलेखा के सहयोग से अपहरण करा लिया था। इसके बाद हुए श्री कृष्ण व बाणासुर के संग्राम में यह नगर ध्वस्त हो गया था। टीला के पास स्थित सडनपुरवा इसका श्रोणितपुर का अपभ्रंश रूप है। परीक्षित पुत्र जन्मेजय ने इसको फिर से बसाने के बाद इसका नाम बाणपुरा जन्मेजय रखा था। जो अपभ्रंश रूप में बनीपारा जिनई के नाम से जाना जाता है।जिम्मेदारों की अनदेखी व लापरवाही से खनन माफियाओं ने ऐतिहासिक टीला खेड़ा भूमि को खेदकर समतल बना दिया। अवैध खनन की शिकायतों पर सिर्फ जांच के नाम पर खाना पूरी करने से इस ऐतिहासिक टीलाखोडा भूमि का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया। मामले की जांच को गई राजस्व टीम के साथ खनन कर्ताओं की बदसलूकी ने तूल पकडा तो एसडीएम डेरापुर ने नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता से मामले की जांच कराई। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल राम आसरे की प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर हुई। इस पर एसडीएम डेरापुर ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। नायब तहसीलदार डेरापुर ने बताया कि लेखपाल के निलंबन के साथ ही खान की विस्तृत रिपोर्ट डीएम व खनन विभाग को भेजी गई है। डीएम के निर्देश के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp