

कानपुर देहात। मंगलपुर पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित एक युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए। जबकि उसके पास से बाइक के अभिलेख भी बरामद नहीं हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की बाइक रखने व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ उसका चालान कर दिया।
चौकी इंचार्ज झींझक अवनीश वर्मा रविवार रात में रूरा रोड पर मंडी के पास चेकिंग कर रहे थे। मध्यरात्रि के बाद करीब पौने दो बजे बाइक से आ रहे बुद्धनगर झींझक निवासी गोलू पुत्र मुन्ना को पुलिस ने रोककर तलाशी की तो उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। जबकि वह बाइक के अभिलेख भी नहीं दिखा सका। थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होने की स्वीकारोक्ति की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की बाइक रखने व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है, उससे पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया गया है।



