Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ज़ब पकड़ गए लुटेरे, तब 23 दिन बाद रूरा में लूट की रिपोर्ट दर्ज -बाइक सवारों ने 25 अगस्त को पशु कारोबारी से की थी वारदात -शिवली पुलिस के हत्थे चढ़े दो लुटेरे, तीसरे की हो रही तलाश

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात । दो लुटेरों के शिवली पलिस की गिरफ्त में आने के बाद रूरा पुलिस ने बन्नापुर कहिंजरी के रहने वाले पशु कारोबारी के साथ तेइस दिन पहले अड़रे पुरवा के पास हुई लूट की रिपोर्ट पीड़ित को घर से बुलाकर बुधवार को दर्ज कर ली। वहीं शिवली पुलिस ने पकडे गए शातिरों के कब्जे से चोरी की एक बाइक,लूटा गया एक मोबाइल व 29 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। दोनों का चालान करने के साथ पुलिस ने मौके से निकल भागने में कामयाब रहे तीसरे बदमाश की तलाश शुरू की है।
बन्नापुर कहिंजरी निवासी रमेश चक्रवर्ती पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। 25 अगस्त को वह बाइक से बनीपारा होकर सिठमरा बाजार जा रहे थे। अड़रेपुरवा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको आवेरटेक कर मारपीट करने के साथ उनकी जेब में पड़े 34 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके साथ ही उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया था। मामले में पीड़ित ने सिठमरा चौकी में उसी दिन घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर उसको टरका दिया था। इसके बाद थाने व चौकी के चक्कर लगाने के बाद भी टरकाए जाने से निराश होकर पीड़ित घर बैठ गया था। शनिवार रात में शिवली पुलिस ने सिंहपुर के पास से लालपुर सरैया शिवली के वैभव सिंह भदौरिया पुत्र राम भान सिंह व खमार लालपुर के संगम उर्फ छोटू कुशवाहा पुत्र दीप सिंह को दबोच लिया। जबकि लालपुर सरैया निवासी आयुष सिंह सेंगर उर्फ पोलार्ड पुत्र सोहन सिंह पुलिस को चकमा देकर निकल भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकडे गए बदमाशों के कब्ले से चोरी की बाइक व पशु व्यापारी का लूटा गया मोबाइल के अलावा 29 हजार रुपये भी बरामद कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही सकिय हुई रूरा पुलिस ने पीड़ित को तेइस दिन बाद थाने में बुलाकर नई तहरीर लेकर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
बन्नापुर में 14 सितंबर की लूट में शिवली पुलिस को थी तलाश
शिवली पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों ने बैरी दरियाव गांव निवासी पशु कारोबारी शमशाद पुत्र सज्जाक के साथ14 सितंबर को जुगराजपुर बिठूर के पास मारपीट कर उसका मोबाइल व तीस हजार रुपये लूट लिए थे।पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार रात में शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह पे पुलिस टीम के साथ वैभव भदौरिया व संगम कुशवाहा को दबोच लिया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में दोनों ने अपने दोस्त आयुष उर्फ पोलार्ड के साथ मिलकर जगराजपुर के अलावा रूरा थाना क्षेत्र के अडरेपुरवा के पास 25 अगस्त को लूट करने व सिकंदरा से बाइक चोरी करने के साथ ही 4 सितंबर को एक युवक से रुपये पार करने की भी स्वीकारेाक्ति की। शिवली कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद उनके खिलाफ चोरी की बाइक व लूट का मोबाइल बरामद होने की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया। इसके साथ ही फरार पोलार्ड की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
-शातिर किस्म के हैं शिवली में पकड़े गए शातिर बदमाश
पुलिस गिरफ्त में आए लालपुर शिवली के दोनों युवक शातिर किस्म के है। पुलिस क अनुसार वैभव के खिलाफ शिवली, सिकंदरा, सट्टी, पनकी ,बिठूर, सचेंडी व कल्याणपुर थानों में 10 मुकदमें दर्ज हैं।  जबकि संगम के खिलाफ शिवली सिकंदरा व सट्टी आदि थानों में 4 मुकदमें दर्ज हैं।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp