Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेंदुए की अफवाह फैलाकर शरारती तत्व फैला रहे दहशत -वन कर्मियों की टीम सेंगुर के बीहड़ पट्टी में कर रही है कांबिंग -वन कर्मियों की जांच में तेंदुए की मौजूदगी के नहीं मिले संकेत

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव के एक किसान की नलकूप पर सेते समय जंगली जानवर के हमले से हुई मौत के मामले में पांच दिन बीतने के बाद भी वन कर्मी हिसंक जानवर को चिह्नित नहीं कर सके। इधर शरारती तत्वों ने एआई से तेंद्रए की मौजूदगी का वीडिसो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। इससे गांवों में दहशत का माहौल बन गया। जबकि वन कर्मियों की कांबिग व जांच में तेंदुए की मौजूदगी के कोईसंकेत नहीं मिले। इसके बाद भी भयभीत ग्रामीण जहां रात में अकेले खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
ररौंख गांव के रहने वाले पैंसठ साल के बुजुर्ग रामप्रकाश 11 सिातंबर की रात में खेतों में स्थित नलकूप पर सोने गए थे। वहां सोते समय जंगली जानवार ने उन पर हमला कर दिया था। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में उनका चेहरा क्षति विक्षत मिलने के साथ सिर में चार खून सने घाव मिले थे। डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह अधिक खून बहना बताया था। इसक बाद वन कर्मियों की टीम ने ररौंख उड़नवापुर, भंदेंमऊ, हरपुरा आदि स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन हिसंक हुआ जानवर खोजे नहीं मिल सका है। अभी तक बुजुर्ग पर हमला करने वाला भेड़िए या लकड़बग्घा था या फिर कोई बडे़ हिंसक जंगली जानवर यह तय नहीं हो सका है। इधर कुछ शरारती तत्वों ने एआई से तंंदुए का टहलते हुए फोटो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। इससे गांवों में फिर से दहशत का माहौल बन गया। भयभीत ग्रामीण अब अकेले खेतों की रखवाली के लिए जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, जबकि छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर वहीड़ पट्टी के घरों में रतजगा हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही वन रेंज अधिकारी विकास सक्सेना ने सहकर्मियों रवी व रोहित आदि के साथ बीहड़ की खाक छानी, लेकिन जंगल से लेकर फोटो में बताए गए स्थान तक कहीं भी तेंदुए के पदचिह्न आदि नहीं मिले। वनरेंज अधिकारी विकास सक्सेना ने बताया कि तेंदुए वाला फोटो एआई से बना है। अभी तक तेंदुए की मौजूदगी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। सेंगुर के जंगल व आसपास के गांवों में कांबिंग करने के साथ छानबीन की जा रही है।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp