
Written by
Report

कानपर देहात। जनपद में चल रहे गणेश महोत्सव में भगवान विघ्नेश्वर के पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गुरूवार को भी सुबह शाम आरती के साथ पूजा पंडालों में पूरे दिन भजन कीर्तन का सिलसिला चला। धर्मगढ़ मंदिर रसूलाबाद में भगवान गणेश की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए।
जनपद में गणेश महोत्सव की धूम मची है। धूमधाम से चल रहे गणेश महोत्सव के क्रम में 160 स्थानों पर पूजा पांडाल सजाए गए हैं। इस समय कस्बों से लेकर गांवों तक भगवान गजानन के पूजन की धूम चल रही है। इसके साथ ही जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। गुरूवार को भी पूजा पंडालों में पूरे दिन भजन कीर्तन का सिलसिला चला। अकबरपुर के अयोध्यापुरी मैदान के साथ कालिका देवी मंदिर परिसर, कलारन तालाब के पास स्थित महादेव मंदिर परिसर व नेहरू नगर सहित अलग- अलग स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में पूजन की धूम रही। इसी तरह रूरा में सजे पूजा पंडाल में भी पूजन की धूम रही। आयोजनसमिति के अध्यक्ष राम बाबू शुक्ला की देखरेख में भव्य झांकियां सजाई गई। जबकि रात्रि बेला में श्री रामलीला का मंचन हुआ।रसूलबाद के धर्मगढ़ मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में पूजन के साथ गणेश कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर रहे। जबकि शास्त्री नगर रसूलाबाद, खेडा कुर्सी में भी पूरे दिन भजन कीर्तन का सिलसिला चला। कहिंजरी में सजे पूजा पंडाल में गुरूवार को रामलीला के साथ भव्य झांकिया अकर्षण का केंद्र रहीं। इसी तरह पुखरायां के सिद्ध विनायक मंदिर में भव्य श्रंगार के साथ भजन पूजन का सिलसिला चला।



