Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ठीक से नहीं हुआ इलाज, चली गई युवक की जान रनियां की क्लीनिक में दाँत के इलाज से बिगडी थी हालत,हंगामा क्लीनिक के सामने शव रखकर धरने पर बैठे परिजन व ग्रामीण

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के लाटा मुबारकपुर गांव के एक युवक की रनियां के एक क्लीनिक में उपचार से उसकी हालत सुधरने के बजाय और बिगउ़ गई। परिजन उसको गंभीर हालत में कानपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने शवलेकर वापस आने के बाद रनियां में क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू किया। देर शाम तक पुलिस परिजनों को समझाने के प्रयास में लगी थी।
मुबारकपुर लाटा गांव निवासी इक्कीस साल का प्रभात पुत्र करन सिंह चिरौरा रोड स्थित एक शराब फैक्टरी में काम करता था। उसके दातों में काफी समय से दर्द हो रहा था। छह अगस्त को उसने रनियां कस्बे के केशव नगर मोहल्ले में स्थित एक डेंटल क्लीनिक में आना इलाज कराने गया था। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसका एक दांत निकालने के बाद दवा देकर घर भेज दिया था,परिजनों का आरोप है कि घर लौटने के एक-दो दिन बाद भी दांत से खून निकलना बंद नहीं हुआ। इस पर उसने उसी क्लीनिक में पहुंचकर पूरी बात बताई। इस पर दवा देकर डॉक्टर ने जल्द ही रक्स्राव बंद होने की बात कहकर उसको टरका दिया। इसक बाद भी हालत में सुधार नही होने पर चिकित्सक ने उसे अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेज दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन प्रभात को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल कानपुर ले गए थे। वहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसपर परिजन उसका शव लेकर रनियां आए और क्लीनिक के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची उसकी मां गुडिया बेटे की मौत से बेहाल हो गई। जबकि भाई कीरत व बहन दीक्षा बिलख उठीं। सूचना पर सीओ सदर संजय सिंह व एसओ रनियां सौरभ राधा ुपलिस बल के सािा मौके पर पहुंचे और लोगो को समझाकर शंात कराने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक पुलिस शव नहीं डठा सकी। सीओ संजय सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जारहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने व परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp