Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयकारों के साथ हुआ पूजन,प्रतिमाओं का बिसर्जन शुरू रूरा व रसूलाबाद में शोभायात्रा निकाल प्रतिमाएं हुई विसर्जित -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पांडालों में चल रहा भजन कीर्तन

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद में चल रहे गणेश महोत्सव में भगवान विघ्नेश्वर के पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह शाम आरती के साथ पूजा पंडालों में पूरे दिन भजन कीर्तन का सिलसिला चला। धर्मगढ़ मंदिर रसूलाबाद में भगवान गणेश की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए। वहीं शास्त्री नगर रसूलाबाद में पूजन के बाद भगवान विघ्नेश्वर की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।
जनपद में इस साल गणेश महोत्सव के क्रम में 160 स्थानों पर पूजा पऋंडाल सजाए गए हैं। इस समय कस्बों से लेकर गऋंवों तक भगवान गजानन के पूजन की धूम चल रही है। श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन रहा है। शुक्रवार को भी पूजा पंडालों में पूरे दिन भजन कीर्तन का सिलसिला चला। अकबरपुर के अयोध्यापुरी मैदान के साथ कालिका देवी मंदिर परिसर, कलारन तालाब के पास स्थित महादेव मंदिर परिसर व नेहरू नगर सहित अलग- अलग स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में पूजन की धूम रही। रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में पूजन के साथ गणेश कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर रहे। कहिंजरी में सजे पूजा पंडाल में सजाई गई भव्य झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। जबकि पुखरायां के सिद्ध विनायक मंदिर में भव्य श्रंगार के साथ भजन पूजन का सिलसिला चला।
गणपति बप्पा मोर्या अगले बरस तू जल्दी आ …
रूरा/ रसूलाबाद।
जनपद में गणेश महोत्सव के लिए सजाए गए पूजा पांडालों में विसर्जन की प्रकिया शुरू हो गई है। रूरा कस्बे में 5 दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतिम दिन बैंड बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें अबीर गुलाल उड़ाते व जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नहर पुल पर पहुंचने के बाद गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ  के उद्घोष के साथ प्रतिमा को जल में विसर्जित कर दिया। इस मौके पर चेयरमैन रामजी गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामबाबू शुक्ला, आरव श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता (मोनू),मयंक आदि बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जुलूस के साथ लालू गांव क ेनहर पुल क पास पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ प्रतिमा का जल विसर्जन कर दिया। यहां चेयरमैन देवशरण कमल, राजीव शुक्ला, संदीप कुमार,शिवस्वरुप, संकल्प शुक्ला आदि मौजूद रहे।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp