
Written by
Report

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गोगूमऊ रेलवे स्टेशन के पास गेट संख्या 227 के नजदीक से 16 सितंबर की रात में चोरों ने दो हजार मीटर रेलवे की केबिल चोरी कर ली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। गुरूवार रात में पुलिस ने रायपुर गजनेर मार्ग पर गश्त के दौरान लोडर से बिक्री करने के लिए जा रही चोरी की केबिल सहित एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पांच साथी मौके से निकल भगाने में कामयाब रहे। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान करने के साथ ही उसके साथियों की तलाश में छापेमारी शुरू की है।
गोगेमऊ रेलवे स्टेशन के पास सिथत गेट संख्या 227 के पास से चोरों ने 16 सितंबर की रात में करीब दो हजार मीटर रेलवे की सिग्नल केबिल चोरी कर ली थी। मामले में 17 सितंबर को रेल कर्मी सतेन्द्र सिह पुत्र प्रेम सिंह निवासी 49 मोहल्ला हरवंश बिहार थाना मिसरोड जिला भोपाल एमपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गजनेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश व छानबीन में जुटी थी। गुरूवार रात में एसओ गजनेर सनत कुमार, एसआई अभिषेक सिंह के साथ रायपुर गजनेर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक लोडर से आ रहे युवक पुलिस को देखकर लोडर खड़ा कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर नौरैया खेड़ा में निवास कर रहे मोहित पुत्र विजय कश्यप निवासी संजय नगर-3 मूर्ती कालोनी, बांस बजरिया थाना बिहारीपुर बरेली को दबोच लिया। जबकि उसके साथी मौके से निकल भागने में कामयाब रहे। इसके साथ ही लोडर पर लदी करीब 1450 मीटर सिग्नल केबिल को बरामद कर लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की रात में उसने घंटाघर व गोविंदपुरी के रहने वाले पुष्पेन्द्र उर्फ छोटे, राजकुमार, सिकन्दर, दिनेश व दिनेश का मित्र मटरी के साथ मिलकर केबिल चोरी की थी। वह लोडर मालिक पुष्पेंद्र के अलावा राजकुमार सिकन्दर के साथ लोडर से चोरी की केबिल बेंचने के लिए कानपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में वह पकड़ गया। जबकि उसके बाकी साथी निकल भगाने में कामयाब रहे। एसओ गजनेर ने बताया कि पकड़े गए युवक का चालान करने के साथ उसके साथियों की तलाश की जा रही है।



