Written by
Report
सोते समय सर्पदंश से युवक की गई जान
संदलपुर निवासी था युवक,उपचार को ले जाते समय मौत
जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 13 हुई
कानपुर देहात। संदलपुर कस्बे में घर में लेटे एक युवक की शुक्रवार भोर पहर सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। सीएचसी में उपचार के बाद भी सुधार नहीं होने पर परिजन उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव वापस गांव आते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिले में जहरीले सापों का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सर्पदंश से लोगों की लगातार जान जा रही है। ढाई माह में सर्पदंश से जिले में तेरह लोग दम तोउ़ चुके हैं। संदलपुर कस्बे के ाहने वाले चालीस साल के मोहम्मद आजाद मनरेगा में श्रमिक था। शनिवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। शुक्रवार भोर पहर जहरीले सांप के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसको उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां मौजूद डॉ. दिलीप सक्सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख े मेडिकल कालेज अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। वहां मौजूद डाक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घेाषित कर दिया। इस पर परिजन शव को दोपहर बाद गांव लाए। इससे कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी सेनी बेगम बदहवास हो गई। जबकि मां शकीना, पुत्र रेहान, पुत्री खुजनमा, खुशनुमा व इनमा बिलख उठी। सूचना पर मंगलपुर थाने से एसआई अवधेश कुमार ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेकटर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में सर्पदंश से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।